सावधान! जनपद के 22 कोचिंग केंद्रों की समय सीमा पूर्ण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेश कुमार श्रीवास जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को बताया कि कोचिंग विनियमन अध्यादेश-2002 के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में कुल 57 कोचिंग केन्द्र पंजीकृत है, जिनमें से 22 पंजीकृत कोचिंग केन्द्रों के पंजीकरण का समय पूर्ण हो चुका है। लगभग 35 कोचिंग केन्द्र ही पंजीकृत है। कोचिंग विनियमन अध्यादेश 2002 के अन्तर्गत यदि निरीक्षण के दौरान कोई केन्द्र बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया तो कोचिंग संचालक के विरूद्ध विभागीय नियमों के आलोक में कार्यवाही किये जाने हेतु बाध्य होना पडेगा। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित का होगा।

एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट द्वारा उद्धेश्वर पब्लिक स्कूल ज्वालापुर में आज की सतर्कता कल सुरक्षा विषय पर बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि विभागों के अधिकारियों ने प्रतिनिधित्व कर बालिकाओं को जागरूक किया। एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट की अध्यक्ष राखी

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग, हिंदू सुरक्षा सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ जिला कार्यकारणी ने जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंकित कुमार के नेतृत्व में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर तहसील, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना

कराटे किंग वेदप्रकाश का उत्तराखंड हरिद्वार में सम्मान

हरिद्वार/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाखों की संख्या में बेटियों को आत्म सुरक्षा प्रदान करने वाले मुज़फ्फ़रनगर निवासी शिहान वेदप्रकाश शर्मा को सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में उच्च स्तरीय सम्मान दिया गया। जीएसटी कमिश्नर मेरठ ओपी रतूड़ी द्वारा श्री शर्मा को अपने जीवन काल के स्वर्णिम 43 वर्षों में मार्शल आर्ट्स कराटे खेल में समाज को

पोलैंड के जॉन पॉल II कैथोलिक यूनिवर्सिटी व देंसविवि का साझा शोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने विदेश प्रवास के दौरान पोलैंड के सुप्रसिद्ध ‘जॉन पॉल II कैथोलिक यूनिवर्सिटी ऑफ लुब्लिन’ (केयूएल) का दौरा किया। यह संस्थान वर्ष 1918 में स्थापित है और संपूर्ण यूरोप में अपनी उच्च स्तरीय शोध परंपरा और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा

हरिद्वार आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रही पांच महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिवमूर्ति चौक ओर रेलवे स्टेशन गेट के आसपास आने जाने वाले व्यक्तियों को गंदे इशारे कर अपनी ओर आकर्षित करने वाली पांच महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गयी महिलाओं पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गयी है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा

सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की कर्तव्यनिष्ठा ने शिक्षा व्यवस्था में विश्वास को किया मजबूत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना की सतर्कता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था में विश्वास को मजबूत किया है। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान मूल्यांकन कार्य में उनकी सजग भूमिका के कारण सामूहिक नकल से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं का समय रहते खुलासा हुआ,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal