मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न,शिक्षाविद,डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
प्रातः 8 बजे विद्यालय में जयंती समारोह का आरंभ डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर के नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में डॉ.अंबेडकर के संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया।उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर जी समानता और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। हमें उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए भारत के विकास में अपना पूर्ण योगदान देकर भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग
हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार






