मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार दोपहर केवलपुरी स्थित दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. बिजेंद्र पाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने परिजनों से वार्ता करते हुए कहा कि स्व. बिजेंद्र पाल भाजपा के एक समर्पित और निष्ठावान सिपाही थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन और जनसेवा को समर्पित कर दिया। उनका असमय जाना न केवल परिवार बल्कि भाजपा संगठन के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बिजेंद्र पाल की पत्नी सभासद कुसुमलता पाल, उनके पुत्रों और बड़े भाई को आश्वस्त किया कि भाजपा परिवार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और भविष्य में हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, शामली के पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, देशबंधु तोमर, अंचित मित्तल, अभिषेक चौधरी, श्रीमोहन तायल, अंजलि चौधरी, रेनू गर्ग और विपुल बहेड़ी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






