डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज की आधारशिलाः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को टाउनहॉल मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सामाजिक एकता, समानता और शिक्षा के संदेश के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर जय भीम के नारों की गूंज रही और वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके द्वारा इस शोभायात्रा में शामिल होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। शोभायात्रा में झांकियों के माध्यम से सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत नीली पगड़ी पहनाकर किया तथा अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को भारतीय समाज की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवनभर सामाजिक असमानता, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया तथा देश को समानता और अधिकारों पर आधारित संविधान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन यह संदेश देता है कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों को अपनाना होगा।
शोभायात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने अपने भाषण में कहा कि आज के समय में अंबेडकर के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं, क्योंकि सामाजिक समरसता और समान अवसर ही किसी भी विकसित समाज की नींव हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में उतारकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और पारदर्शी व्यवस्था के लिए अंबेडकर के विचार मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते रहेंगे। इसके पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, इस शोभायात्रा में शामिल नागरिकों ने पूरे मार्ग में उत्साह के साथ भागीदारी की। ढोल-नगाड़ों और जय भीम के नारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ मुख्य रूप से भाजपा सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सुनीता अंबेडकर, रविकांत शर्मा उर्फ काका, प्रमोद अंबेडकर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई