स्वर्गीय बिजेंद्र पाल के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, की संवेदना व्यक्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मुजफ्फरनगर दौरे के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. विजेंद्र पाल के परिजनों से आत्मीय भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व सभासद के परिजनों से मिलने का यह कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि बीते दिवस इसकी जानकारी किसी को ना लगी और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। कहना गलत ना होगा कि है नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल की एक सूची समझी योजना रही जिसके चलते पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष के परिजनों ने सीधे नुमाइश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की।
मुजफ्फरनगर की धरती पर आज संवेदनशीलता और जनसेवा का एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सभासद एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. विजेंद्र पाल जी के परिजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। नुमाइश मैदान में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित विशाल एवं ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर ही शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। यह क्षण उपस्थित जनसमूह के लिए भावुक कर देने वाला रहा, जिसने एक जननायक के संवेदनशील और मानवतावादी स्वरूप को उजागर किया। विगत दिनों असाध्य बीमारी के कारण स्व. विजेंद्र पाल का निधन हो गया था। उनका जीवन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन और जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। उनके निधन से न केवल संगठन बल्कि सम्पूर्ण जनपद को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवारजनों से भेंट के दौरान गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. विजेंद्र पाल जी जैसे समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार और संगठन इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह आत्मीय व्यवहार उनके जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर स्व विजेंद्र पाल की पत्नी सभासद कुसुम लता पाल, सुमित कुमार, नितिन पाल और विजय कुमार बेटे के अलावा बड़े भाई बृजपाल व छोटे भाई रविन्द्र पाल भी मौजूद रहे।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal