मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्कूलों में छुट्टी में किया बदलाव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कोरोना कल के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री के मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सोमवार को ऐसी स्थिति में मुजफ्फरनगर के शहरी क्षेत्र के सभी बोर्डों के स्कूल सुबह 11 बजे तक ही खुलेंगे। इसके बाद 11 बजे तक छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी जाएगी ताकि मुख्यमंत्री के काफिले के समय नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर भीड़ या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सबसे पहले नगर पालिका परिषद की ओर से करीब सवा करोड रुपए की लागत से बनाए गए देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा और स्मारक का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नगर के मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित ‘वृहत रोजगार मेले’ में शिरकत करेंगे, जहाँ युवाओं को नियुक्ति पत्र और विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों को चेक व किट वितरित करेंगे। मुजफ्फरनगर की धरती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रानू सुप्रीमो और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी की संयुक्त जनसभा को लेकर रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। नगर विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप समेत पूरा भाजपा नेतृत्व इस जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा और जिला अस्पताल पर देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के लोकार्पण को लेकर जिला प्रशासन कोई कोर कसर बाकी रखने के मोड में नहीं है इसको लेकर ही अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ रूट डायवर्जन भी किया है। कार्यक्रम की सफलता और निर्विघ्न संपन्न कराने की दिशा में रविवार को कलेक्ट्रेट में बैठक लेते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने डीआईओएस राजेश श्रीवास और बीएसए संदीप कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूलों की छुट्टी समय से सुनिश्चित की जाए। शासन स्तर से जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर आगमन दोपहर करीब 1 बजे प्रस्तावित है, ऐसे में प्रशासन का प्रयास है कि उससे पहले नगरीय क्षेत्र में स्कूली बसें और अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सड़कों से अपने गंतव्य तक पहुँच जाएं। पुलिस प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे शहर को सेक्टरों में बांटा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। हालांकि शहर के अधिकतर विद्यालयों ने स्कूलों में हाफ डे की बजाए छुट्टी कर दी गई है।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal