हार्ट अटैक के बाद सुरक्षित रिकवरी के लिए जरूरी है सही देखभाल और नियमित फॉलोअप-डा.राजीव अग्रवाल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत के कार्डियोलॉजी विभाग के वाइस चेयरमैन एवं यूनिट हेड डा.राजीव अग्रवाल ने बताया कि हार्ट अटैक का असर केवल मरीज पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर होता है। हालांकि सही समय पर इलाज और उचित देखभाल के साथ अधिकांश लोग फिर से सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकते हैं। आमतौर पर मरीज को 2-3 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है, लेकिन अगर कोई कॉम्प्लीकेशन्स हो तो यह अवधि बढ़ सकती है। डिस्चार्ज के समय मरीज और उनके परिवार को दवाओं और देखभाल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी लिखित रूप में समझना बेहद जरूरी है।
हार्ट अटैक के बाद दवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। कई मरीजों को एक साथ कई दवाएं लेने को लेकर संदेह होता है, लेकिन हर दवा का अपना अलग उद्देश्य होता है। कुछ भविष्य के खतरे को कम करती हैं तो कुछ वर्तमान लक्षणों जैसे सांस फूलना, सीने में दर्द या शरीर में पानी जमा होने को नियंत्रित करती हैं। डा.राजीव अग्रवाल ने बताया एस्पिरिन और अन्य ब्लड थिनर भविष्य में खून के थक्के बनने से रोकते हैं और इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के कभी बंद नहीं करना चाहिए, भले ही किसी अन्य बीमारी का इलाज चल रहा हो। हल्की चोट या कभी-कभी नाक से खून आना सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं। दर्द के लिए पैरासिटामोल को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि आइबुप्रोफेन जैसी दवाएं दिल के मरीजों के लिए सुरक्षित नहीं मानी जातीं। स्टैटिन दवाएं खराब कोलेस्ट्रॉल (आईडीएल) को कम करती हैं और दोबारा हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को घटाती हैं। बीटा ब्लॉकर्स दिल की धड़कन को नियंत्रित करते हैं, नाइट्रेट्स दिल की ब्लड वेसल्स को फैलाकर ब्लड फ्लो बेहतर बनाते हैं, जबकि एसीई इनहीबेटर्स या एआरबी दिल को रिकवर होने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखते हैं। इसके अलावा एसजीएलटी 2 इनहैबीटर्स जैसी दवाएं भी अब हार्ट अटैक के बाद दी जाती हैं, चाहे मरीज को डायबिटीज हो या नहीं। डा.राजीव अग्रवाल ने बताया कि हार्ट अटैक के बाद कार्डियक रिहैबिलिटेशन बेहद जरूरी होता है, लेकिन भारत में इसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। यह एक संरचित प्रोग्राम है जो मरीज की रिकवरी को बेहतर बनाता है। आजकल कई किफायती ऐप-आधारित सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जो इस प्रक्रिया में मदद करती हैं। इसमें तीन मुख्य पहलू शामिल होते हैं-पहला एक्सरसाइज और संतुलित डाइट, जिसमें धीरे-धीरे शुरुआत कर नियमित और मध्यम स्तर की गतिविधि को अपनाना चाहिए; दूसरा जोखिम कारकों को नियंत्रित करना जैसे स्मोकिंग, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और मोटापा; और तीसरा मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना क्योंकि हार्ट अटैक के बाद स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन आम होते हैं। डा.राजीव ने आगे बताया कि खानपान में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। हार्ट-हेल्दी डाइट में ताजे फल और सब्जियां, लीन प्रोटीन जैसे कम वसा वाला मांस, बिना स्किन वाला चिकन, मछली, नट्स, बीन्स और दालें शामिल करनी चाहिए। साबुत अनाज और प्लांट-बेस्ड ऑयल जैसे ऑलिव ऑयल दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडे सीमित मात्रा में लिए जा सकते हैं, जबकि नमक का सेवन कम रखना चाहिए। फास्ट फूड, तली-भुनी चीजें, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी और फैट वाले स्नैक्स जैसे चिप्स, बिस्किट, केक और आइसक्रीम से दूरी बनानी चाहिए। रेड मीट का सेवन सीमित रखें, अल्कोहल कम करें और हाइड्रोजेनेटेड ऑयल वाले खाद्य पदार्थों से बचें, क्योंकि ये दोबारा दिल की समस्या का खतरा बढ़ा सकते हैं। डा.राजीव अग्रवाल ने बताया कि हार्ट अटैक के बाद फॉलोअप केयर भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक बार हार्ट अटैक होने के बाद भविष्य में दोबारा दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित रूप से डॉक्टर से मिलना, सभी दवाएं समय पर लेना और सुझाए गए टेस्ट करवाना जरूरी है, साथ ही एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal