मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तारिक कुरैशी एवं राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर ब्रह्मानंद सिंह एवं संचालन ब्राह्मण समाज के मुकुल शर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर ने कहा कि हम सभी देशवासियों को किसी भी वीर महान पुरुषों को जाति धर्म में नही बांटना चाहिए। उन्होंने अपने देश और सर्व समाज की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है।
राकेश पुंडीर ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह 17 मई रविवार को प्रातः 10 बजे चरथावल विधानसभा में गांव नगला पिथौरा के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में विचार गोष्टी कर बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। बैठक में रामकुमार मरवा खत्री राजेंद्र बिल्लू पाल साजिद खान शमीम सैफी सतीश शेरावत विनोद कुमार डॉक्टर रईस अहमद तुर्क ठाकुर मुनेश राणा नरेश कुमार चौहान ज्योतिष आचार्य पंडित ध्यानचंद कुश प्रमुख समाजसेवी असद फारुकी सेन समाज जिला अध्यक्ष देवी प्रकाश नरेश भारती एससी एसटी प्रदेश सचिव नीरज चौधरी महेश विश्वकर्मा पवन कुमार गुप्ता मुकेश ठाकुर श्याम सिंह पुंडीर गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






