मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के संगीत प्रेमियों के लिए एक शानदार शाम शनिवार को मेरठ रोड स्थित न्यूमैक्स सिटी में आयोजित होने जा रही है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर गायक सलमान अली अपनी मखमली आवाज और सूफियाना अंदाज से जनपद के श्रोताओं को सराबोर करेंगे। ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके सलमान अली का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है।
रुड़की रोड स्थित एक होटल में आयोजित वार्ता के दौरान कार्यक्रम आयोजक अमित शर्मा व अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 06 बजे से होगी। सलमान अली के सूफियाना और रॉक संगीत के मिश्रण को सुनने के लिए जिले भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस दौरान अमित शर्मा, रोहित मेंहदीयान और अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने जनपदवासियों से इस सुरीली शाम का हिस्सा बनने की अपील की है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






