मुजफ्फरनगर जनपद में जारी अंतिम मतदाता सूची में हट गए 2.19 लाख मतदाताओं के नाम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण के बाद शुक्रवार में अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के साथ ही नए मतदाताओं को भी जोड़ा गया है, जिससे कुल मतदाता संख्या में संतुलित वृद्धि दर्ज की गई है। मुजफ्फरनगर में हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद शुक्रवार को छह विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के दौरान जिले में कुल 2.19 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिनमें मृतक, डुप्लीकेट एवं अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके मतदाता भी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की ओर से जारी अंतिम सूची के अनुसार अब जनपद की छह विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 18.93 लाख से अधिक हो गई है।
बता दें, एसआईआर अभियान शुरू होने के दौरान जनपद की छह विधानसभा सीटों पर कुल 21,12,586 मतदाता शामिल थे। एसआईआर अभियान में जनपद में बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट, मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाये गये। छह जनवरी को जारी ड्राफ्ट रोल यानी अनंतिम मतदाता सूची में कुल 03,44,217 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिनमें से संदिग्ध मतदाताओं को नोटिस जारी कर खुद को साबित करने का मौका दिया गया। अनन्तिम मतदाता 21,12,586 में से 17,69,369 मतदाता के नाम ही उक्त सूची में शामिल किये गये थे। इसके बाद लंबी प्रक्रिया चली और अब अंतिम मतदाता सूची जारी हो चुकी है। जानकारों के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची में जनपद में शामिल छह विधानसभा सीटों पर कुल 18 लाख 93 हजार 339 मतदाता शामिल किए गए हैं। अनन्तिम मतदाता सूची में दर्ज इन मतदाताओं की संख्या की तुलना में अंतिम सूची में 1 लाख 24 हजार 970 से अधिक मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनपद में यह वृद्धि नए मतदाताओं के पंजीकरण और पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जाने के कारण संभव हो सकी है। जबकि एसआईआर अभियान शुरू होने से पूर्व की मतदाता संख्या की बात करें तो अब अंतिम सूची में आई मतदाता संख्या के तुलनात्मक 02 लाख 19 हजार 247 मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं। ये मृतक, डुप्लीकेट और स्थानांतरित या अनुपस्थित पाये गये मतदाता हैं।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal