करीब 48 लाख रुपए की लागत से पूर्व में हुए निर्माण को पालिका ने किया धराशाही

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद द्वारा करीब सवा करोड़ से हो रहे अहिल्याबाई स्मारक के निर्माण में खामियां बरती जाने के गंभीर आरोप लगाते हुए वार्ड सभासद अमित कुमार, देवेश कौशिक, रितु त्यागी, अर्जुन कुमार, सुनीता द्वारा अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौन्दर्यीकरण को लेकर पालिका ईओ से शिकायत की गई है। सभासदों ने आरोप लगाते हुए बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौन्दर्यकरण हेतु नगर पालिका द्वारा 16 मई 2025 को एक टेंडर पास किया था। उक्त टेंडर में अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौन्दर्यकरण व अहिल्याबाई मूर्ति लगाने का कार्य पास किए गए थे। उक्त टेंडर में कार्य की अनुमानित लगात करीब 33,24,967 रुपए पास की गयी थी। पालिका द्वारा पास किए गए अधिकृत नक्शे व टेंडर में दिए गए मैटिरियल की मानकों के अनुसार निर्माण कार्यों में मैटिरियल प्रयोग नहीं किया गया है। सौन्दर्यकरण के निर्माण कार्य में प्रयोग किये जा रहे मैटिरियल की गुणवत्ता टेन्डर में दिये गये मानकों के अनुसार प्रयोग नहीं की गयी है। घटिया किस्म का मैटिरियल व पत्थर आदि प्रयोग किया गया है। वार्ड सभासदों ने उक्त मैटिरियल की जांच आईआईटी लैब रुडकी से कराने की मांग की थी।
बता दें, अहिल्याबाई चौक के सौंदर्यीकरण पर विवाद का मामला नया नहीं है, इससे पूर्व बोर्ड में सभासदों की शिकायत पर इस निर्माण की जांच करने पहुंचे अधिकारियों का घेराव करने पर उस दौरान भी टाइल्स समेत अन्य सामग्री का नमूने लिए गए थे। पालिका प्रशासन द्वारा अहिल्याबाई चौक के सौंदर्यींकरण के लिए करीब 48 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा था, जो शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम के बीच बुल्डोजर की मदद से दिनभर चले अभियान में धराशाही कर दिया गया। इस निर्माण पर वार्ड-17 के सभासद राजीव शर्मा ने उस वक्त डीएम को शिकायत की थी, जिसमें तत्कालीन डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त के नेतृत्व में गठित टीम ने पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता व अन्य अधिकारी जांच ने जांच की थी।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal