नोडल ऑफिसर ने कई कंपोजिट विद्यालयों का किया निरीक्षण

Share :

जनपद में संचालित पीएम कंपोजिट विद्यालयों के क्षेत्रीय निरीक्षण हेतु भारत सरकार द्वारा नामित सेंट्रल नोडल ऑफिसर के निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर पहुंचने पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया तथा वार्ता की।
सर्वप्रथम द्वारा पीएम इंटर कॉलेज पुरकाजी का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रयोगशालाओं, आईसीटी लैब, एलबीडी (लर्निंग बाइ डूइंग) प्रयोगशाला, कैरियर एंड गाइडेंस रूम, पुस्तकालय तथा मीटिंग हॉल का निरीक्षण किया गया। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को भी गहनता से देखा गया। विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं शैक्षणिक कार्य एवं अन्य समस्त गतिविधियां संतोषजनक पाई गई। इसके उपरांत नोडल ऑफिसर द्वारा पीएम कंपोजिट विद्यालय (1-8) सैदपुर कलां, ब्लॉक- चरथावल की भौतिक स्थिति एवं समस्त शैक्षणिक गतिविधियों का गहनता से निरीक्षण किया। विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं शैक्षणिक कार्य उत्कृष्ट श्रेणी का पाया गया। कक्षा 6 के बच्चों से ब्लैक बोर्ड और स्मार्ट बोर्ड में क्या अंतर है, के संबंध में जानकारी ली गई जिसका उत्तर अलग-अलग बच्चों द्वारा संतोषजनक दिया गया। आईसीटी लैब के निरीक्षण के दौरान कक्षा 7 के बच्चों द्वारा कंप्यूटर पर ड्राइंग एवं पेंटिंग कराई गई। विद्यालय के पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया गया। नव प्रवेशित छोटे बच्चों द्वारा इंडोर गेम्स लूडो व सांप-सीडी का अच्छा प्रदर्शन किया गया। विद्यालय में स्थापित लर्निंग बाइ डूइंग लैब का भी निरीक्षण महोदय द्वारा किया गया तथा बच्चों द्वारा किए गए कार्यों/गतिविधियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इंचार्ज अध्यापिका दीपा त्यागी के द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में रुचि ली जा रही है। महोदय के द्वारा इंचार्ज अध्यापिका एवं समस्त स्टाफ को रिमार्क देकर प्रोत्साहित किया गया। सभी बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए। विद्यालय में बालक-बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में पाए गए। स्वच्छ पेयजल हेतु सबमर्सिबल, वाटर कूलर एवं हैंडपंप क्रियाशील अवस्था में हैं। इंचार्ज अध्यापिका सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ द्वारा शिक्षण कार्यों एवं विद्यालय संबंधी अन्य गतिविधियों में रुचि ली जा रही है। पी एम विद्यालयों को और बेहतर बनाए जाने के संबंध में अपने सुझावों से दीपा त्यागी इंचार्ज अध्यापिका द्वारा महोदय को अवगत कराया गया। नोडल अधिकारी के कर कमलों से विद्यालय परिसर में बनाए हर्बल गार्डन के अंदर एक आम का पौधा भी रोपित कराया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी चरथावल अमरवीर सिंह मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal