लघु व्यापारियों ने की मनसा देवी सीढ़ी मार्ग को खोलने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लघु व्यापार एसोसिएशन ने मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग खोलने और लघु व्यापारियों को दुकानें लगाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। गंगा वाटिका में आयोजित बैठक के दौरान लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि बीते वर्ष हुई दुर्घटना के बाद सीढ़ी मार्ग को बंद करने के साथ मार्ग पर संचालित लघु व्यापारियों की दुकानों को भी हटवा दिया गया था। दुर्घटना को 10 महीने बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक दुर्घटना की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। जोकि घोर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा करने के साथ श्रद्धालु मनसा देवी एवं चंडी देवी मंदिर में दर्शन के लिए भी जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को खोला जाए। साथ ही उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में स्थित अन्य प्राचीन मंदिरों की तर्ज पर वन विभाग ईको विकास समिति का गठन करे और लघु व्यापारियों को दुकानें संचालित करने की अनुमति प्रदान करे। चोपड़ा ने बताया कि इस संबंध में ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री व वन मंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार के संचालन में आयोजित बैठक में बैठक में मनसा देवी व चंडी देवी पैदल मार्ग के लघु व्यापारियों के साथ कमल प्रताप चौहान, दयानंद, शशिकांत गोस्वामी, नीरज कुमार, लालचंद, विजय गोपाल, मोहनलाल, श्याम कुमार, वीरेंद्र, विनोद, मनीराम, चंदन रावत, जयसिंह बिष्ट, श्यामसुंदर राजपूत, राजेश कुमार, फूल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal