फर्जी दस्तावेजों के सहारे हरिद्वार में रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे हरिद्वार में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है। फर्जी दस्तावेज बनाने में महिला की मदद करने वाले मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के साथ पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 8 अप्रैल को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव निकट रामानन्द इन्सटिट्यूट ज्वालापुर के पास से नाम बदलकर अन्य व्यक्ति के साथ रह रही एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट व नेशनल आईडी कार्ड बरामद किए। सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीटी नाम से रह रही महिला ने बताया कि उसका असल नाम सहेला बेगम निवासी कुमीला बांग्लादेश है। पहले पति अमीर हमजा के छोड़ देने और आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने पर वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास की सलाह मान कर वह भारत आयी। भारत में 90 दिन का स्टे समाप्त होने पर वह श्यामदास के साथ दिल्ली में रही। कुछ समय बाद दोनो हरिद्वार आ गये जहां उसने श्यामदास की मदद से फर्जी दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, भारतीय पासपोर्ट तथा मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लिए। इसके बाद पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार श्यामदास पुत्र छेदी दास निवासी ग्राम खरकेना थाना हिरी जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ हाल निवासी वैष्णवी इन्कलेव रामानन्द कालेज के पास ज्वालापुर हरिद्वार को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकार, बाजार चौकी प्रभारी एसआई अंशुल अग्रवाल, महिला एसआई सोनल रावत, कांस्टेबल मनोज डोभाल व देवेंद्र कुमार तथा एलआई उपनिरीक्षक सुरेश शाह व हेडकांस्टेबल मंशाराम शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal