निर्मल अखाड़े के संतों ने लगाया विद्यार्थियों व सेवादारों पर हमले का आरोप

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की एक्कड़ शाखा के संतों ने भूमाफियाओं पर अखाड़े के विद्यार्थियों और सेवादारों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अखाड़े की एक्कड शाखा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुकामी महंत संत हरी सिंह, संत गज्जन सिंह, संत निर्भय सिंह एवं संत वीर सिंह ने ग्राम इब्राहिमपुर स्थित अखाड़े की कृषि भूमि पर खेती का काम देखने गए अखाड़े के विद्यार्थियों और सेवादारों पर भूमाफियाओं द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि हमला करने वाले भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो संत समाज के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनायी जाएगी। मुकामी महंत हरी सिंह ने बताया कि अखाड़े की इब्राहिमपुर गांव में बेशकीमती कृषि भूमि है। जिस पर क्षेत्र के भूमाफिया की गिद्ध दृष्टि लगी हुई है। राजनैतिक संरक्षण में भूमाफिया अखाड़े के खिलाफ साजिश और षड़यंत्र कर भूमि पर कब्जे का प्रयास करते रहते हैं। बुधवार को अखाड़े के विद्यार्थी और सेवादार कृषि भूमि की देखभाल करने गए थे। इसी दौरान कुछ भूमाफिया वहां आए और गाली गलौच करते हुए सेवादारों और विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। जिसमें दो विद्यार्थी 16 वर्षीय गोविंद सिंह व 17 वर्षीय प्रिंस सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पथरी थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गयी है। पुलिस को जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। मुकामी महंत संत हरी सिंह ने बताया कि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज व कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज संत सम्मेलन में भाग लेने के लिए नासिक गए हुए हैं। उन्हें भी घटना से अवगत करा दिया है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह व कोठारी महंत जसविंदर सिंह के वापस लौटने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal