मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की बिजली आपूर्ति के सुधार और दुरूस्त रखने के लिए पावर कारपोरेशन द्वारा बिजनेस प्लान के तहत करीब 13172 लाख से करीब 2018 कार्य पूर्ण कराए है। बिजनेस प्लान के तहत हुए कार्यों की मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने समीक्षा की। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत विद्युत उपभोक्ताओ को निर्बाध एवं गुणवत्तापरक विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने, विद्युत इन्फ्रास्ट्रच्कर को सुद्धक एवं दुर्घटना रहित करने हेतु बिजनेस प्लान 2024-25, बिजनेस प्लान 2024-25 पार्ट-2 एवं बिजनेस प्लान 2025-26 के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्य कराए गए है। उन्होंने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 में 8269 लाख से कुल 1419 कार्य कराए गए है। जिसमें 563 लाख से एक नये 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया है। 675 लाख से 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र की क्षमतावृद्धि 9 नग (119 एमवीए से 163 एमवीए) हुई है। 965 लाख से 5 नई 33 केवी लाईन का निर्माण, विद्युत उपकेन्द्रों हेतु 33 केवी लाईन का डबल सोर्स कार्य महावीर चौक, मण्डी समित एवं हासमपुर, 118 लाख से 23 नग 33 केवी लाईन का सुद्धढी करण कराया गया है। उन्होंने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 में 1188 लाख से कुल 61 कार्य कराए गए है। 401 लाख से 17 नग 33 केवी लाईनो का सुद्धढीकरण, 114 लाख से 15 नग 11 केवी लाईनो की अतिभारिता कम करने एवं लाईनो का सुद्धढीकरण, 161 लाख से एक नए 11 केवी लाईन का निर्माण, 6.94 लाख से 25केवीए, 63 केवीए एवं 100 केवीए वितरण परिवर्तको की क्षमता वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि बिजनेस प्लान 2025-26 में 3715 लाख से कुल 538 कार्य कराए गए है। 110 लाख से 3/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र की क्षमतावृद्धि 1 नग (15 एमवीए से 20 एमवीए), 190 लाख से 2 नग नई 33 केवी लाईन, 35 लाख से नये 11 केवी लाईनो का निर्माण कार्य 1 नग, 265 लाख से 11 केवी लाईनो की अतिभारिता कम करने एवं लाईनो का सुद्धढीकरण करने का कार्य किया गया है। 738 लाख से 25केवीए, 63 केवीए एवं 100 केवीए वितरण परिवर्तको की क्षमता वृद्धि 245 नग, 394 लाख से 65 नग 25 केवीए, 63 केवीए, 100 केवीए एवं 250 केवीए के नये वितरण परिवर्तको की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि बिजनेस प्लान 2026-27 में 71 करोड के कार्य प्रस्तावित किये गये है।
मुख्य अभियंता ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत 23 करोड़ की लागत से ग्रामीण पोषकों को निजी नलकूप से अलग करने हेतु फीडर सैग्रीगेशन का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें 26 नग नये 11 केवी पोषक एवं सम्बन्धित एलटी लाइनों के निर्माण कार्य स्वीकृत है, जिनमें से 4 पोषकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






