मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर जनपद में 977 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलबिंत हो गए है। शासन ने ऐसे सभी कीटनाशक विक्रेताओं को 5 अप्रैल तक आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के सख्त निर्देश दिए थे। गुरुवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि उक्त कीटनाशक विक्रेताओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अब फिर से तीन दिन का समय दिया है। यदि फिर भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है तो इनके ऐसे सभी कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त हो जाएगे।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने सभी कीटनाशी रसायन विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल (एकीकृत कीटनाशी प्रबन्धन प्रणाली) पर अपना पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि जिन विकेताओं द्वारा आईपीएमएम पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया जायेगा, उनके कीटनाशी लाईसेंस तत्काल निरस्त कर दिए जाएगे। इस संबंध में शासन स्तर से सख्त आदेश प्राप्त हुए है। तत्काल पोर्टल पर बेवसाइट के होम पेज पर क्लिक करने के बाद साइन अप कर लें। इसके बाद नये रजिस्ट्रेशन का एक फार्म खुलेगा, उसनें अपनी फर्म से सम्बन्धित विवरण भरने के पश्चात आपकी आई०डी० बन जायेगी। जिसे अप्रूव्ड किया जायेगा, किन्तु अभी तक जनपद में कुल 50 कीटनाशी लाईसेंसधारियों द्वारा ही रजिस्ट्रेशन किये गये है। 05 अप्रेल का निर्धारित समय खत्म होने के बाद जनपद में 977 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस कृषि रक्षा अधिकारी ने निलबिंत कर दिए है।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






