मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की सबसे बडी मार्किट सदर बाजार में गुरुवार को बडी दुर्घटना होने से बाल-बाल टल गई। सदर बाजार में चर्च रोड पर बिजली की हाईटेंशन लाइन का पोल सड़क पर नीचे झुक गया। जानकारी मिलने पर पावर कारपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क पर नीचे झुके हुए पोल को सहीं कराया।
बीते दिवस शहर में हुई तेज हवाओं के साथ बारिश से पावर कारपोरेशन के साथ ही जिले में किसानों को काफी नुकसान झेलना पडा। इस बीच देर रात्रि चर्च रोड पर हाईटेंशन लाइन का पोल सड़क पर गिरने के लिए नीचे झुक गया। सुबह मार्किट के व्यापारी जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता को दी। घटना की जानकारी मिलने पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सप्लाई को बंद कराते हुए उक्त पोल को सहीं कराया। इस दौरान कर्मचारियों को कई घंटे लगे। पोल सहीं होने पर सप्लाई को चालू कराया। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि व्यापारियों की सूझबूझ के चलते चर्च रोड पर बडी दुर्घटना होने से बाल बाल टल गई। उन्होंने सहीं समय पर सूचना देकर विभाग को अलर्ट करने का कार्य किया है। उक्त पोल को समय रहते सहीं कराया गया और सप्लाई को चालू कराया गया। बीती रात्रि में शहर के व्यस्ततम बाजार में हुई इस घटना से तमाम लोगों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों में भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से नगर क्षेत्र में अन्य स्थानों पर जर्जर हालत में खड़े पोलो को बदलने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






