योगी आदित्यनाथ–जयंत चौधरी के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब—मंत्री कपिल देव

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के प्रस्तावित मुज़फ्फरनगर आगमन को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में आज कोर्ट रोड स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनसभा एवं रोजगार मेले की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक का नेतृत्व राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए प्रत्येक जिम्मेदारी का स्पष्ट निर्धारण किया।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजित होने वाला वृहद रोजगार मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रशिक्षित एवं योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की युवा हितैषी नीतियों का सशक्त उदाहरण बनेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकतम संख्या में लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। हर बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय की गई हैं, ताकि कार्यक्रम में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बनेगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।*
इस अवसर पर ठाकुर रामनाथ सिंह ने भी सहकारी क्षेत्र से जुड़े 1000 सहकारी बंधु सभा में पहुंचेंगे ऐसा आह्वान किया !! ठाकुर रामनाथ सिंह एवं प्रबंध समिति ने भरपूर जोश के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से कोऑपरेटिव बैंक उप सभापति मुकेश जैन, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, बिजेंदर मलिक, गन्ना समिति अध्यक्ष शंकर सिंह भोला, निर्भय सहरावत, अनिल त्यागी, हरिंदर शर्मा, विजय चौधरी, जोगिंदर सिंह, अमित चौधरी, अरुण त्यागी, प्रवेश कुमार सैनी, विनोद सैनी, बृजेश रस्तोगी, राजकुमार, विशाल सैनी, प्रमोद राठी, अशोक कुमार, राम नरेश बुढ़ाना, मनोज राजपूत, भारत भूषण त्यागी, अमित सिंह रावल, रजत चौधरी, डॉक्टर विपिन त्यागी, प्रवीण कुमार, प्रमोद कश्यप, तरुण पाल, अनार सिंह, पंकज पाल, इंद्रपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal