हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित, कई भेल कर्मचारियों ने ली यूनियन की सदस्यता

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक भेल सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में आयोजित की गयी। यूनियन अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कर्मचारियों की समस्याओ पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान कई भेल कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता भी ग्रहण की। यूनियन अध्यक्ष रामयश सिंह व बैठक का संचालन कर रहे यूनियन के महामंत्री विकास सिंह सदस्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारियों समीउद्दीन, शिव पुंडीर, सुरेशचंद्र, विजय मलिक, दीपक, प्रवीण कुमार, अनिल शर्मा, सलीम, अनिल आदि का स्वागत किया और विश्वास दिलाया यूनियन सभी सदस्यों का परिवार की तरह सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की छुट्टी या रविवार को कार्य पर बुलाए जाने पर ओवर टाइम का भुगतान, इंसेंटिव में सुधार, भेल टाउनशिप में मेंटिनेंस, जल आपूर्ति में सुधार तथा कोरोना में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता जारी रखने आदि समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधिका पर दबाव बनाया जाएगा। भर्ती में निष्पक्षता की मांग भी प्रबंधिका से की गयी है। रामयश सिंह ने कहा कि पूरे देश में निफ्टू का विस्तार हो रहा है और कर्मचारी यूनियन के साथ जुड़ रहे है। बैठक में विकास सिंह, रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, संदीप सिंघानियां, राकेश मालवीय, अरविंद मावी, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, नवीन गिरी, मोहित, विजय कुमार, भगत रावत, बलवीर रावत, प्रह्लाद चौहान, अजय सिंह, ज्ञान प्रकाश, रामलाल प्रजापति आदि माज्ूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal