प्रथम ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट संपन्न

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रथम ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू, पंजाब तथा दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में फिडे मास्टर रामप्रकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग में 6 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग में सक्षम दर्शन एवं सुमित ग्रोवर ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मास्टर हरिओम शर्मा ने 5 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर-12 बालक वर्ग में सूर्यांश कुक्सल विजेता रहे। अंडर-15 बालक वर्ग में अभिराज चिलाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालक वर्ग में उदय धीमान विजेता बने। बेस्ट महिला वर्ग में प्रकृति मनोद्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। बेस्ट अनरेटेड वर्ग में स्पर्श कुमार विजेता रहे। मुख्य अतिथि सौरव सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन के चेयरपर्सन डा.मुकुल बेंजवाल एवं सचिव राहुल बत्रा ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी उच्चस्तरीय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देहरादून व अन्य कई स्थानों से आए वरिष्ठ शतरंत खिलाड़ी मौजूद रहे।

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित, कई भेल कर्मचारियों ने ली यूनियन की सदस्यता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक भेल सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में आयोजित की गयी। यूनियन अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कर्मचारियों की समस्याओ पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान कई भेल कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता भी ग्रहण की। यूनियन अध्यक्ष रामयश सिंह व बैठक

सीवर कार्य में धीमी गति का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अपर रोड़ पर सीवर लाईन बिछाने के कार्य में धीमी गति का आरोप लगाते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जिला महामंत्री संजय त्रिवाल के नेतृत्व में कार्यदायी संस्था के विरुद्ध प्रदर्शन किया। संजय त्रिवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने में एक सप्ताह का समय बाकी है।

सभी को नेत्रदान की प्रेरणा देने वाले ने अपनी बहन का कराया नेत्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति मुजफ्फरनगर द्वारा जहां सभी को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाता है। वहीं संस्था के संस्थापक सदस्य संजीव अरोड़ा द्वारा अपनी बहन की मृत्युपरांत नेत्रदान कर मानव सेवा का उत्कर्ष उदाहरण प्रस्तुत किया। मंगलवार सुबह संजीव अरोड़ा की

शिक्षक पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, जताया विरोध

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में शिक्षक संघ के बैनर तले समस्त शिक्षकों की आपातकाल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में हुई निंदनीय घटना के विरोध में काली पट्टी बाँधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सभी शिक्षक, श्रद्धेय छोटूराम जी की प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए

पूर्व सभासद विजेंद्र पाल का लंबी बीमारी के चलते निधन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद बिजेंद्र पाल का मंगलवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह पिछले करीब दो महीने से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में

हीट वेव से बचाव व कार्य योजना की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत सभागार मे हीट वेव से बचाव व कार्य योजना की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी विभागो की जिम्मेदारिया तय कर दी ताकि कोई भी नुकसान न होने पाये। इसके लिए उन्होंने समस्त विभागों को दिशा निर्देश जारी किये है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal