मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद बिजेंद्र पाल का मंगलवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह पिछले करीब दो महीने से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बिजेंद्र पाल का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 10 बजे शहर के शमशान घाट पर होगा।
बिजेंद्र पाल न केवल भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी में महत्वपूर्ण पदाधिकारी रहे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी पैठ थी। वह पिछले दो दशकों से शक्ति क्लब रामलीला कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कच्ची सड़क पर भव्य रामलीला का मंचन कराते आ रहे थे। उनके कुशल नेतृत्व में रामलीला के मंचन ने एक विशिष्ट पहचान बनाई। वर्तमान में उनकी पत्नी कुसुम लता नगर पालिका परिषद की वार्ड सभासद है। मंगलवार को भाजपा नेता के निधन का समाचार सुनते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके घर पर पहुंच अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जिला अस्पताल तिराहे पर वर्तमान में हो रहे देवी अहिल्याबाई होलकर के सौंदर्यकरण में भी उनका बड़ा योगदान रहा।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






