मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में शिक्षक संघ के बैनर तले समस्त शिक्षकों की आपातकाल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में हुई निंदनीय घटना के विरोध में काली पट्टी बाँधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सभी शिक्षक, श्रद्धेय छोटूराम जी की प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए और अपना विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से माँग की कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। महाविद्यालय परिवार ने इस प्रकरण में डॉ. अरविंद पंवार के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए उनके साथ एकजुटता दिखाई। समस्त शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों की गरिमा एवं सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






