हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन सीआईएसएफ कैम्प भेल परिसर में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद व संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एडवोकेट रूपचंद आजाद ने राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर दिल्ली हुए आयोजित धरना प्रदर्शन व इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा के संबंध में जानकारी दी। संगोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश व राष्ट्रीय संगोष्ठी में सभी सदस्य बारी बारी से प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर सुभाष कपूर, धर्मपाल, राजीव शर्मा, राजकुमार रवि, सोमनाथ, सोमदत्त, प्रेम सिंह, नरेशचंद, तारा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, एससी थपलियाल, एसएस रावत, मुकेश कुमार, प्रवीर सिंह, रामबाबू, पुष्कर, मामचंद, नीलम देवी आदि मौजूद रहे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






