कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म दिन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार (अनु0 जाति विभाग) द्वारा ग्राम अलीपुर बहादराबाद में पूर्व उप प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व रक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, समाज कल्याण मंत्री एवं रेलवे मंत्री बाबू जगजीवन रामजी का 118 जन्मोत्सव समता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं तीर्थपाल रवि ने कहा की बाबूजी राम ने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए वह जेल भी गए, वह देश के उप प्रधानमंत्री और केंद्र में विभिन्न पदों पर मंत्री रहते हुए उन्होंने समाज और देश के लिए अपना बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शोषित वंचित वर्ग के लोगों के लिए अपने विभागों में स्पेशल भर्ती कराई, जिससे इन वर्गों का सामाजिक और आर्थिक विकास हो सके। बाबू जगजीवन राम मां गंगा और संत रविदास के महान उपासक थे, उन्होंने अपने कार्यकाल में बनारस और हरिद्वार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मूर्ति की स्थापना की और समाज के लोगों के रात्रि विश्राम करने के लिए धर्मशाला को निर्माण कराया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रियव्रत और मनोज सैनी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने शोषित वंचित वर्गों के लिए समय-समय पर इनके विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं मंत्री रहते हुए केंद्र में चलाई, 1971 की लड़ाई में बांग्लादेश को आजाद करने के लिए बाबू जगजीवन राम और इंदिरा गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैl उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता,
इस अवसर पर तिलुराम प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सैनी, सतपाल सैनी, अजीत सिंह, विकास सिंह, वेदपाल सिंह, एडवोकेट पवन कुमार उर्फ पप्पू, बीपीएस तेजयान, श्रीमती पिंकी सिंह अध्यक्ष महिला मोर्चा, सीपी सिंह, अमित सिंघानिया, सत्यपाल सिंह, सीताराम अंबेडकर ब्रह्मानंद पूर्व प्रधान वीरेंद्र श्रमिक नितिन तेश्वर, संदीप कुमार चौहान, नफीस अहमद, बृजपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal