हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 6 टिहरी विस्थापित कालोनी में नए पुल से नदी किनारे जाने वाली मुख्य सड़क, गलियों में आंतरिक सड़कों तथा नाली निर्माण आदि विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने विकास कार्य होने से क्षेत्र में आवगमन सुगम होगा। जलभराव और जल निकासी की स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित एवं समग्र विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए सड़कों का निर्माण, नालियों की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इस दौरान सभासद बृजलेश चंद्रभान सिंह, अंशुल शर्मा, राजेश तिवारी, सभासद हरिओम चौहान, विरेन्द्र अवस्थी, राजकुमार यादव, उमेश पाठक, अनिल राणा, हरेंद्र कुमार, सचिन सिरोही, आदेश पुंडीर, इंदर कुमार शर्मा, सुरेन्द्र त्यागी, विनोद कुमार शर्मा, विनोद नेगी, प्रद्युम्न शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, आर.एस. तिवारी, गणेश त्रिपाठी, अनुराग सोमानी, राजीव शर्मा, राज तिवारी, मदनपाल यादव, सीताराम चौधरी, मोहनपाल, प्रेम उनियाल, नितिन, पुष्पा डिमरी, पिंकी, शालू, रेनू, राजेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, विनोद कुमार, राजकुमार, कैलाश भंडारी, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, गौरव रौतेला, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, रिंकू कृष्णा, जितेंद्र राय, रविंद्र उनियाल, गौरव गुर्जर, विशाल पवार, प्रमोद डोबाल, एसपी भौटियाल, गणेश त्रिपाठी, श्रीरामपुरी, नितिन सिंह, शशि रावत, अनीता बिष्ट, सूरत सिंह भंडारी, मोहन यादव, एसपी त्यागी, वेदांत चौहान, जयप्रकाश त्रिपाठी, मनीष मलिक, राज तिवारी, राजकुमार भट्ट, रणधीर प्रताप सिंह, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal