डिग्री कॉलेज के चीफ प्रोक्टर पर छात्र ने किया जानलेवा हमला

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के एक महाविद्यालय में अनुशासन को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर एक छात्र ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अरविन्द पंवार पर एक छात्र ने हमला कर दिया। डा. पंवार महाविद्यालय में चीफ प्रोक्टर का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 4 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 11.14 बजे की है। डा. पंवार जब कॉलेज के गेट नंबर-02 से बाहर निकल रहे थे, तभी पीछे से एक छात्र ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर छात्र की पहचान बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र निशांत कुमार के रूप में हुई है, जो ग्राम करहेड़ा का निवासी बताया गया है। बताया गया है कि दो दिन पहले, 2 अप्रैल को, उक्त छात्र को कॉलेज यूनिफॉर्म में न आने पर टोका गया था। इस दौरान छात्र ने अनुशासन समिति के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। स्थिति को देखते हुए उसे कॉलेज परिसर से बाहर जाने के निर्देश दिए गए थे। उस समय छात्र ने कथित रूप से प्रोफेसर को धमकी दी थी कि वह मौका मिलने पर उन्हें नुकसान पहुंचाएगा।
आरोप है कि इसी रंजिश के चलते छात्र ने पीछे से हमला करते हुए प्रोफेसर की गर्दन पर वार किया, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद भी छात्र ने लगातार हमला जारी रखा। हालांकि, प्रोफेसर के संभलने और उसे पकड़ने की कोशिश करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डा. पंवार ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। इससे पूर्व उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को भी लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal