मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों हेतु आयोजित आयोजित 03 दिवसीय “आर्ट ऑफ लिविंग” कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ नीलम राय द्वारा योग, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीलम राय ने प्रशिक्षु आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए नियमित योग एवं ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम के माध्यम से तनाव को कम कर कार्यक्षमता में वृद्धि की जा सकती है, जो पुलिस सेवा जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य में अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ भी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को योग, ध्यान एवं अनुशासन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच एक सफल एवं प्रभावी पुलिसकर्मी के लिए अनिवार्य गुण हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों के समग्र विकास के साथ-साथ उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक दक्षता एवं सजगता के साथ कर सकें।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






