नगर में धूमधाम से मनी महर्षि कश्यप जयंती,कार्यक्रम में जुटे माननीय और आमजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के शामली रोड स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह आयोजित हवन-पूजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इसके साथ कच्ची सड़क से एक शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान डीजे की धुनों पर युवाओं ने अपने हाथों में कश्यप जिन्दाबाद की पट्टी के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।
रविवार को आयोजित इस जयंती समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति रही। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सपा नेता राकेश शर्मा व चरथावल विधायक पंकज मलिक सहित कई अन्य व्यक्तियों ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर इस बीच पहुंच माल्यार्पण किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को एकता, संतुलन, धर्म, शिक्षा और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया था। उन्होंने महर्षि कश्यप को सृष्टि के मूल संरक्षकों में से एक बताया, जिनका योगदान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
कश्यप विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कश्यप ने जानकारी दी कि हर वर्ष महर्षि कश्यप जयंती पर एक शोभायात्रा निकाली जाती है। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर महर्षि कश्यप चौक पर समाप्त होती है। इस पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया। समाज के लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal