मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में “पर्यावरण संरक्षण” के प्रति छात्रों और शिक्षकों को जागरूक करने हेतु एक सेमिनार आयोजित की गई। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रवक्ता सुचित्रा सैनी, जागरूकता अभियान की मुख्य सदस्य मिथलेश सिंह एवं मधु ने व्याख्यान प्रस्तुत किए।

घरों में एकत्रित होने वाले कूड़े का निस्तारण, पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग और प्लास्टिक की बोतलों का रि यूज कर वेस्ट मटेरियल तैयार करना इस सेमिनार के मुख्य विषय रहे । प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंहपुंडीर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को जागरूकता अभियान से जुड़ने के लिए के प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






