हरिद्वार। विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तराखंड इकाई द्वारा शनिवार को मदन कौशिक के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री बनने पर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार शर्मा, प्रांत सचिव डॉ. विपिन कुमार अरोड़ा, हरिद्वार जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक सक्सेना, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. सुधीन्द्र शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने मंत्री को आयुर्वेद क्षेत्र के विकास से संबंधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रांत अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि मदन कौशिक के आयुष मंत्री बनने से आयुर्वेद शिक्षकों और चिकित्सकों में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और राज्य “आयुष प्रदेश” के रूप में देश-विदेश में पहचान बनाएगा। परिषद द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, शिक्षकों के लंबित वेतन व पदोन्नति, नए स्टाफ की नियुक्ति, पीजी पाठ्यक्रमों के विस्तार, शोधार्थियों को स्टाइपेंड, एनपीए लाभ, प्रत्येक जिले में आयुर्वेद कॉलेज व 100 बेड के चिकित्सालय की स्थापना जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके अलावा आयुर्वेद स्नातकों के लिए स्वरोजगार योजनाएं, औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने और प्रदेश के औषधालयों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की भी मांग रखी गई है। परिषद ने उम्मीद जताई कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक कदम उठाकर राज्य में आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करेगी।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






