बैंक का शुद्ध लाभ 31 करोड़ पार, 3 साल में दोगुना मुनाफा: ठा. रामनाथ सिंह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला सहकारी बैंक ने वित्तीय प्रगति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके चलते ही मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक का शुद्ध लाभ 31 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। उक्त जानकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने शनिवार को बैंक सभागार में आयोजित एक प्रेसवार्ता में मीडिया को दी।
चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जब हमने जिम्मेदारी संभाली, उस वक्त बैंक का शुद्ध लाभ 10.06 करोड़ रुपये था, जो वर्तमान में बढ़कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31.13 करोड़ रुपये हो गया है, जो तीन वर्षों में दोगुने से अधिक की वृद्धि है। उन्होंने दावा किया कि इस उपलब्धि के साथ ही बैंक ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। बैंक की निजी पूंजी भी 375.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 480 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह, जमा निक्षेप में भी बैंक ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो 1884.80 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्तमान में 2524.50 करोड़ रुपये हो गया है। यह बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति के साथ ही बैंक संचालकों के सहयोगात्मक रवैये और बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम भावना को भी दर्शाता है। उन्होंने बताया कि कार्यशील पूंजी में भी लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब 3826.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। किसानों के हित में फसली ऋण वितरण में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1114.07 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 751.55 करोड़ रुपये था। यह 48.24 प्रतिशत की वृद्धि है। उन्होंने बताया कि वर्तमान हालातों में बैंक की 115 समितियों के साथ मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में 50 बैंक शाखाएं संचालित हैं, जबकि बैंक के वर्तमान में 7 एटीएम बखूबी अपना काम कर रहे हैं।
चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह ने बताया कि बैंक ने डिजिटल ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में भी पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इस सफलता के लिए अपने ग्राहकों और किसानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप सभापति मुकेश कुमार जैन, अमित चौधरी, राजू अहलावत, दिनेश गोयल, पंकज पाल, आशीष चौधरी सहित बैंक के सचिव राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal