सिविल बार के चुनाव में हुआ कांटे का मुकाबला

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में बीते दिवस दिनभर चले मतदान के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इस बीच एक-एक वोट के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी एडवोकेट ने बताया कि सिविल बार में कुल 398 मतों में से 367 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नतीजे शनिवार को घोषित होंगे। इससे पूर्व सिविल बार के मुख्य सभागार में शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदेय स्थल के बाहर दोनों गुटों के अधिवक्ताओं ने मतदाताओं की सहायता के लिए अपने सहायता केंद्र खोले गए थे।
इस दौरान मतदान के लिए पहुंच रहे अधिवक्ताओं से दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने अपना परिचय देकर समर्थन मांगा। मतदान के दौरान उत्साह का माहौल रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता भी इस मतदान के लिए समय रहते पहुंचे। वहीं महिलाओं ने खूब हिस्सेदारी की और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे मतगणना आरंभ होगी। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। सिविल बार के मतदान के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, बिजेंद्र प्रताप मौजूद रहे। इस बार अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह मलिक और सुगंध जैन, महासचिव पद पर अन्नु कुच्छल एवं सतेंद्र पाल के बीच मुकाबला है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुशवाहा एवं संजीव त्यागी, उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार एवं सुधीर गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर प्रवीण उपाध्याय एवं रुपांकर गुप्ता, संयुक्त सचिव लेखा पर ध्रुव कुमार मित्तल एवं प्रशांत शर्मा के बीच कांटे का मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद महिला पर रंजना देवी एवं मानसी शर्मा के बीच सीधा चुनाव हुआ है।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal