श्री बालाजी जन्मोत्सव पर टाउन हॉल बालाजी मंदिर पर हुआ भव्य कार्यक्रम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के टाउन हॉल रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियो और सदस्यों द्वारा भगवान श्री हनुमान जी की विशेष आरती की गई। इसके बाद केक काटकर भोग प्रसाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य लाईटिंग और साज सज्जा के साथ सजाया गया था जहां मंदिर का आर्कषण अलग ही छटा बिखेर रहा था। मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रीडा अधिकारी पूनम विश्नोई मौजूद रहे।

पूजा अर्चना के उपरान्त रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारो द्वारा भगवान बालाजी के जन्मोत्सव पर एक से बढकर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें सचिन जटाधारी ग्रुप के कलाकारो ने शिव पावर्ती व भगवान कृष्ण समेत हनुमान जी के जीवन पर आधारित झांकिया प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही रोटरी क्लब मुजफ्फनगर सखी की अध्यक्ष नीलम गुप्ता व अन्य सदस्यो द्वारा झांकियो व मौजूद अतिथियो का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश केस्टो द्वारा किया गया। वही साउण्ड कार्य मोहित साउण्ड रूडकी द्वारा किया गया। अन्त में कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी सहभागियो को सम्मानित किया गया। जिनमें साज सज्जा के लिये व आकर्षक सजावट के लिये गर्वित व पवित्र को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अवनीत कुमार (आधुनिक गैस सर्विस) अध्यक्ष, खैरातीलाल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, अरविन्द गुप्ता(मंत्री) मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal