डीएस पब्लिक स्कूल में हवन पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल में हवन पूजन के साथ नए सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हुआ। सत्र के पहले दिन सभी कक्षाओं में बच्चे उत्साह पूर्वक पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों का वेलकम कार्ड देकर किया गया। विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को परीक्षा में उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों ने भी एक दूसरे को सफलता की बधाई देकर अपनी खुशियां साझा की। सत्र के प्रथम दिन सभी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामनाओं हेतु हवन का आयोजन किया गया। हवन में स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा सहित एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा के साथ विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेते हुए नए सत्र में सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


सत्र के प्रथम दिन शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का नयी कक्षाओं में स्वागत करते हुए उन्हें नए सत्र में योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने को कहा। शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को समझाया कि हमें प्रतिदिन का कार्य उसी दिन समाप्त कर लेना चाहिए। विद्यार्थियों को आज नए सत्र में आयोजित होने वाली पाठ्य सहगामी क्रियाओं के विषय में भी जानकारी दी गई। शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को समझाया कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को नियमित रूप से व्यायाम , योग अथवा खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रह सके। सत्र के प्रथम दिन आज सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक अध्ययन करते हुए अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम के साथ स्वर्णिम सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को परखी डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं

जनपद में 1200 वोटों के आधार पर होगा मतदान बूथों का पुनर्गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर के बाद विधानसभा चुनावों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय

श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर में पंकज मलिक ने की जरूरतमंदों की सेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए रुड़की रोड स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे

फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स, श्री राम कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर किया कॉलेज का नाम रोशन

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज की फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में महामहिम राज्यपाल द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह (2025-2026) से पूर्व 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं : मंत्री कपिल देव

ग्रेटर नोएडा (रिपोर्टर)। जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव

सफाई कर्मियों ने किया ईओ दफ्तर पर प्रदर्शन, हड़ताल की दी चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्स चालकों से जुड़े विवाद ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ईओ पवन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई