हद, तारकोल की सड़क पर बीच में उग गई घास

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास कार्यों में लापरवाही और उदासीनता के चलते घटिया सामग्री का उपयोग तमाम दवा और प्रयासों के बावजूद हमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि कुछ मामलों में शिकायत होने के बाद जांच कमेटी के नाम पर तमाम नाटक किए जाने का क्रम अभी भी जारी है लेकिन जिम्मेदारों को खिलाफ कार्रवाई न होना चिंता का कारण बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला बीते दिनों मुजफ्फरनगर से लखनऊ राजधानी तक सुर्खियों में रहा लेकिन सत्ता के दबाव में उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ऐसी स्थिति में स्थानीय अधिकारियों द्वारा शासन को भेजी सकारात्मक रिपोर्ट भी फाइलों में दबाकर दम तोड़ गई। उक्त मामला राजनीतिक आत्माओं के संरक्षण में ठेकेदारों के घाट जोड़ को उजागर करता है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव पिनना से सलेमपुर तक 3 किलोमीटर सड़क की, जो पीडब्ल्यूडी विभाग ने बनाई है। इस सड़क को बने हुए अभी कुछ समय ही हुआ है और सड़क में घास उग गई है। सड़क के किनारो पर सपोर्टिंग के रूप में दोनों साइड इंटर वाकिंग होनी है। इससे सड़क को मजबूत सपोटिग के लिए लगाई जाती है, लेकिन यह भी नहीं लगाई गई। इस मामले में पूर्व में गांव पिन्ना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक ने शासन-प्रशासन से फिर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। इसको बचाने का प्रयास करें। जिस कंपनी के द्वारा यह सड़क बनाई गई है उसके खिलाफ जांच करने के उपरांत कानूनी कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी धन का दुरुपयोग ना कर सके सड़क की गुणवत्ता में जो कमियां दिख रही है उसको दुरुस्त किया जा सके। मुख्यमंत्री का सपना है भ्रष्टाचार को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी व कंपनियों के द्वारा सड़क की गुणवत्ता में कमी दिख रही है जिससे दो सप्ताह पहले बनी सड़क में घास उगी है इस मामले में सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, पुरकाजी में निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में अवैध एवं अनियमित रूप से संचालित चिकित्सीय संस्थानों के विरुद्ध मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा पुरकाजी क्षेत्र में विभिन्न चिकित्सीय संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आनंद सिटी हॉस्पिटल रुड़की रोड

डीएस पब्लिक स्कूल में हवन पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल में हवन पूजन के साथ नए सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हुआ। सत्र के पहले दिन सभी कक्षाओं में बच्चे उत्साह पूर्वक पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों का वेलकम कार्ड देकर किया गया। विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को परीक्षा में उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें नए

डीएम ने दिए चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सीवरेज निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व शहर में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। राज्य अतिथि गृह डामकोठी में परियोजना प्रबंधक गंगा डिवीजन उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा

अनुभव सिंह बस्सी की प्रस्तुति पर खूब हँसा मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर राउंड टेबल 346 द्वारा विश्व प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का भव्य कॉमेडी शो आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एक फंड रेज़िंग पहल के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्कूलों में बच्चों के लिए नए क्लासरूम का निर्माण करना है। होटल में आयोजित कार्यक्रम शुरू होने से पहले हाल खचाखच

बैंक चेयरमैन रामनाथ सिंह के प्रयास लाये रंग – किसानों को 3% ब्याज दर से मिलेगा लोन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला सहकारी बैंक लि0, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह ने बताया कि अब बैंक के माध्यम से समिति के सदस्य किसानों द्वारा समय से वसूली देने पर उन्हें ब्याज अनुदान का तत्काल लाभ देते हुए मात्र 3% वार्षिक ब्याज की दर से फसली ऋण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त निर्णय तत्काल प्रभाव

श्री बालाजी शोभायात्रा में बिगड़ा संतुलन कई घायल, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। कस्बा खतौली में बुधवार को अफरा तफरी मच गई, जब श्री बालाजी शोभा यात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। उक्त दुर्घटना की चपेट में आने से 6 लोग घायल हो गए। इन घायलों को खतौली में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालात सीरियस देखते हुए उन्हें

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal