परीक्षा परिणामों से असहमति जताते हुए राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा परिणामों से असहमति जताते हुए नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। छात्र संघ अध्यक्ष आकाश खत्री ने आरोप लगाया कि तकनीकी खराबी या लापरवाही के कारण छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षा परिणामों से अहमति जता रहे छात्र प्राचार्य से वार्ता करने कार्यालय पहुंचे तो प्राचार्य के नहीं मिलने पर छात्रों ने प्राचार्य और परीक्षा नियंत्रक के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। जिस पर परीक्षा प्रभारी डा.युवराज ने छात्रों से वार्ता की। छात्र संघ आकाश खत्री ने रोष जताते हुए कहा छात्र अध्यापकों की कमी, पेयजल, पुस्तकालय में किताबों की कमी जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्राचार्य कार्यालय में मिलते नहीं है। ऐसे में छात्र अपनी समस्या किस से कहें। आकाश खत्री ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी छात्र मन लगाकर पढाई कऱ रहे हैं ओर उम्मीद से अच्छे परिणाम लाकर कालेज का सम्मान बनाए हुए हैं। कई छात्र लगातार अपनी पर्सेंटेज की बदौलत स्कॉलरशिप ले रहे हैं। लेकिन तकनीकी खराबी या लापरवाही के कारण छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षा देने के बावजूद छात्रों को अनुपस्थिति दिखाकर फेल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य को छात्र हित और कालेज के सम्मान के लिए यूनिवर्सिटी में परिणाम सुधार के लिए वार्ता करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया और छात्र हितों की अनदेखी की गई तो छात्र कालेज में तालाबंदी कर अनशन पर बैठ जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री और सीएम के संज्ञान में भी इस विषय को लाया जाएगा। छात्र संघ की और से इस संबंध में ज्ञापन भी परीक्षा इंचार्ज को दिया गया। परीक्षा इंचार्ज डा.युवराज ने यूनिवर्सिटी में फोन पर वार्ता कर चार पांच दिनों में समाधान करने का आश्वासन छात्रों को दिया। जिसके बाद छात्र शांत हुए। इस दौरान अभिनव बंसल, खुशी लोहनी, खुशी भार्गव, अंशु सोनी, आयुष भट्ट, वंश गुप्ता, वंश खटीक, गरिमा पवार, आदर्श गोयल, मानसी गोयल, गैरी शर्मा, वंशिका, अंबिका, सलोनी निषाद, पलक शर्मा, अंचल नौटियाल, पलक पासी, उज्ज्वल गिरी, अंबिका सेमवाल, दिव्य तोमर, अश्मित शर्मा, शिवानी, रितिका जोशी, अंजली जोशी, अजय यादव, गरिमा, अजय यादव, राहुल यादव, हरि नारायण आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह मंगलम गोल्ड वेंकट हॉल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, वंदे मातरम् गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी श्री अनुराग दुबलिश, सरल माधव, आलोक भटनागर, मुकेश चन्द्र गुप्ता एवं

हिंदू धर्म की मान्यताओं में नैतिक आचरण व ब्राह्मणों की सर्वोच्च धार्मिक और बौद्धिक स्थिति का उल्लेख है- अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक बालियान का कहना है कि हिंदू धर्म की मान्यताओं में नैतिक आचरण व ब्राह्मणों की सर्वोच्च धार्मिक और बौद्धिक स्थिति का उल्लेख है। उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताएं कि सन् 1660 में प्रकाशित पुस्तक ‘De reyse en Optekeningh Van den Heer Boulaye’ में फ्रांसीसी

शुकतीर्थ हनुमान धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ब्रह्मलीन

शुकताल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की पौराणिक और भागवत उद्गम स्थली तीर्थ नगरी शुकतीर्थ (शुकताल) से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। शुकतीर्थ स्थित सुप्रसिद्ध ‘श्री हनुमान धाम’ के पीठाधीश्वर और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ब्रह्मलीन हो गए हैं। रविवार सुबह उनके महाप्राण (महाप्रयाण)

मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाना हमारी प्राथमिकता: मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकार की विकासोन्मुख नीतियों को धरातल पर उतारते हुए मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने के लिए ठोस पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभागों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शीघ्र आहूत की जाए,

विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी प्रतीक यादव की अस्थियां

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दिवंगत बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी। इस दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां, योगगुरु स्वामी रामदेव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और सांसद आदित्य यादव समेत कई सपा

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी शिवमूर्ति पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal