मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जलकल विभाग के बिल वितरक सोमपाल के अर्हता आयु 60 वर्ष पूर्ण करते हुए सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में विदाई समारोह आयोजित किया गया! इस अवसर पर मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं सभासदों एवं पालिका कर्मचारियों ने सोमपाल को उनके पालिका में दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन द्वारा कर विभाग में कार्यरत सोमपाल के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शौकत अंसारी, मोहम्मद खालिद एवं मोहम्मद नौशाद सभासद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मीनाक्षी स्वरूप द्वारा सेवानिवृत कर्मचारी सोमपाल को पुष्प गुच्छ देकर एवं उनके उपार्जित अवकाश व भविष्य निधि की धनराशि से संबंधित प्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष ब्रजमोहन, महामंत्री विकास शर्मा एवं मोहम्मद सालिम द्वारा सोमपाल को स्मृति चिन्ह देकर एवं फूल माला पहनाकर अभिवादन किया गया। सभी सभासद, अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सोमपाल के अच्छे व्यवहार और अपने काम के प्रति लगनशीलता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ अजय शाही, योगेश कुमार, पलक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, आकाश दीप, राजीव वर्मा, नितिन कुमार, विवेक कुमार, कर विभाग से पारुल यादव, अमित कुमार, अमरजीत सिंह, प्रवीण कुमार, विकास चौधरी, मैंनपाल सिंह, मनीष कुमार, फिरोज खान, निर्माण विभाग से कपिल कुमार, विकास सोनकर, अशोक धींगरा, निपुण कनौजिया, लेखा विभाग से गगन महिंद्रा, गोपीचंद वर्मा, नदीम खान, जलकल विभाग से जितेंद्र कुमार, वैभव गुप्ता, कैलाश नारायण, धर्म सिंह एवं सुनील वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाशदीप द्वारा किया गया।

भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह संपन्न
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह मंगलम गोल्ड वेंकट हॉल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, वंदे मातरम् गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी श्री अनुराग दुबलिश, सरल माधव, आलोक भटनागर, मुकेश चन्द्र गुप्ता एवं






