संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अप्रैल माह में संचालित होने वाले “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का विधिवत शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर जन जागरूकता हेतु रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि यह अभियान 1 से 30 अप्रैल तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण, साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए लोगों को अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह एवं डॉ. शमशेर आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार में शांति व्यवस्था भंग करने पर 6 गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना पथरी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी के निर्देश पर संदिगध व्यक्तियों और किराएदारों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा सपेरा

युवती से मारपीट कर मोबाइल छीन कर भागे युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवती से मारपीट करने के बाद मोबाइल छीन कर भागे युवक के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामना आया है। युवती के पुलिस को सूचना देने के बाद जब पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की तो घटना का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया बैठक में उठाए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुंभ मेला हाईपावर कमेटी की बैठक में उनके द्वारा उठाए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन द्वारा सीसीआर में ली गयी कुंभ मेला हाईपावर कमेटी

नगर में चलाया स्वच्छता अभियान, जगाई स्वच्छता की अलख

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर आईटीसी मिशन सुनहरा कल आचार्य कुल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति एवं जे एस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत टाउन हॉल परिसर से शिवचौक तक मुख्य मार्ग पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों द्वारा झाड़ू लगाकर साफ-सफाई

स्टेडियम में शनिवार और रविवार को होगा क्रिकेट ट्रायल टारगेट

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश की अंडर 16 और अंडर 19 क्रिकेट टीमों के लिए जनपद मुज़फ्फरनगर के लिए आज स्पोर्ट्स स्टेडियम मे ट्रायल संपन्न हुए. ट्रायल के माध्यम सें चयनित क्रिकेटर्स मे अंडर 16 को कल शनिवार सुबह और अंडर 19 को रविवार को अगले चरण के ट्रायल के लिए बुलाया गया हैँ। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। विद्यालय में इस सत्र से सीबीएसई का प्रादुर्भाव होने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग का शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिसर में कदम रखते ही छात्र-छात्राओं में एक विशेष उत्साह एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal