पार्षदों ने किया मांस, मछली, अंडा बेचने वाले होटलों को शहर से बाहर करने का विरोध

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मीट, मछली, अंडों के होटल में पके खाने की वस्तुओं पर नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक में रोक लगाए जाने की खबर पर पार्षदों ने मेयर किरण जैसल से भेंटवार्ता कर प्रस्ताव पर रोक लगाए जाने की मांग की और पत्र सौंपा। त्रिमूर्ति नगर वार्ड 40 के पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि मीट की दुकान नगर निगम क्षेत्र से बाहर करने का प्रस्ताव लाया गया था। दुकानों का निर्माण भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कच्चे मांस की दुकानों को शहर से बाहर निकालने के प्रस्ताव पर हम सहमत हैं। लेकिन होटल ढाबों एवं दुकानों पर बन रहे मांस मछली अंडे की दुकानें शहर में ही संचालित रहनी चाहिए। पके हुए मीट, अंडे व मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना जनहित में उचित नहीं है। इस प्रस्ताव के लागू होने से एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित होगी। हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। अहसान अंसारी ने कहा कि नगर निगम बोर्ड के इस प्रस्ताव को एजेंडे से हटाया जाए। कच्चे मीट की दुकानें ही शहर से बाहर शिफ्ट होनी चाहिए। पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि हिंदू समाज की भावनाओं का हम सम्मान करते हैं। लेकिन शहर में हजारों दुकानें होटल ढाबों पर अंडा मांस मछली की बिक्री होती है। होटल ढाबों को शहर से बाहर करना उचित नहीं है। इससे रोजगार भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि कच्चे मीट की बिक्री के लिए नगर निगम द्वारा दुकानों का निर्माण कराया गया है। उन दुकानों पर ही कच्चा मीट बिकना चाहिए। लेकिन होटल को शहर से बाहर करना न्याय संगत नहीं है। हाजी नईम कुरैशी ने यह भी कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों वर्ग के लोग मीट व अंडे की दुकानें चला रहे हैं। किसी का रोजगार समाप्त करने का कोई अधिकार नहीं है। यह लोगों के अधिकारों का भी उल्लंघन है।हाजी इरफान अंसारी ने कहा कि ज्वालापुर उपनगरी कुंभ क्षेत्र से भी बाहर है। उन्होंने सुझाव दिया कि अंडा मांस मछली के होटल ढाबों से साफ सफाई एवं ब्लैक शीशे लगाकर दुकानें संचालित करने का भी आग्रह किया जा सकता है। पार्षद अरशद ख्वाजा, पार्षद सुनील कुमार एवं विवेक भूषण विक्की ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला कर माहौल खराब करते हैं। लाखों लोगों का रोजगार इस व्यापार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि रोजगार समाप्त करना कोई हल नहीं है। सभी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं। होटल ढाबे एवं दुकानों को शहर से बाहर करने के निर्णय पर विचार करना जनहित में होगा। इस दौरान मेयर किरण जैसल कहा कि मीट अंडा आदि बेचने वाली दुकानों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद ही कोई निर्णय होगा। मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद ने कहा कि बातचीत से समस्या का हल किया जाएगा। कच्चे मांस की दुकानों को जल्द ही शहर से बाहर सराय में शिफ्ट किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मोमिन अंसार ज्वालापुर के सदर हाजी इरफान अंसारी ,पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पार्षद हिमांशु गुप्ता,विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार, अकरम अंसारी, आरिफ, वाजिद अली, पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान

नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की

मेयर किरण जैसल ने किया गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर में 2 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो में विकास

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति

खतौली में पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में लगातार तेजी से बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिकारी के अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी पुलिस बल के साथ खतौली तहसीलदार भी मौजूद रहे। शुक्रवार को नगर पालिका

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना में लगभग 106 वर्ष पुराने ताम्रपत्र संग्रहित व संरक्षित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में शुक्रवार समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना के पदाधिकारियों को “ज्ञान भारतम मिशन” के विषय मे अवगत कराया गया एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संरक्षित एवं संग्रहित ताम्रपत्र संवत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal