मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जय मां चामुण्डा ज्यातिष अनुसंधान केंद्र बच्चन सिंह कॉलोनी निवासी पं. राजीव पाराशर के सान्निध्य में बुधवार एक अप्रैल से श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में हनुमत पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ बुधवार को १० बजे से आरंभ हो जाएगा, जो गुरुवार 2 अप्रैल को पाठ पूर्णाहुति के बाद भोग आरती और भंडारे के साथ संपन्न होगा। पं. राजीव पाराशर के अनुसार इस दो दिवसीय अखंड श्री रामायण पाठ के बीच में भव्य ाांकियों के द्वारा बाबा का भव्य रूप से गुणगान किया जाएगा। पं. राजीव पाराशर बीते 25 वर्षों से बच्चन सिंह कॉलोनी में वार्षिक उत्सव मनाने जा रहा हैं, जिसमें उन्होंने नगर के सभी बाबा हनुमान जी के भक्तों से इस महोत्सव में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






