लच्छेड़ा न्याय पंचायत में शिक्षा चौपाल का आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर की लच्छेड़ा न्याय पंचायत अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल/प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें स्वागत गान, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग प्रतिभा का प्रदर्शन बच्चों के अनुभव सुनाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप चौधरी ग्राम प्रधान, लच्छेड़ा व प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन रहे, जबकि एआरपी शिक्षक संकुल अध्यापक न्याय पंचायत के कई गांवों के प्रधानाध्यापक/अध्यापक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करना रहा।
इस अवसर पर उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अटल आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा निपुण कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, खेलकूद प्रतियोगिताओं, विज्ञान एवं गणित क्विज सहित विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम में एआरपी अंजु गोयल एवं रामकुमार की उपस्थिति रही। शिक्षण संकुल से अंजू रानी एवं हरिओम शर्मा मौजूद रहे। निपुण कक्षा (कक्षा-1) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों में प्राथमिक विद्यालय लच्छेड़ा से प्रतिमा रानी, प्राथमिक विद्यालय लच्छेड़ा नं. 2 से सुधीर कुमार, प्राथमिक विद्यालय सिमली से दीपिका तथा प्राथमिक विद्यालय मीरापुर से रूपकला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लच्छेड़ा न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों सीमली, मीरापुर, गढ़ी दुर्गनपुर मोलाहेडी लछेडा आदि के शिक्षक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन डॉ. संजीव कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम हेमलता, मेधा चौधरी, स्नेहा, अशोक कुमार, डेविड कुमार, संजय शर्मा, सुधीर कुमार, हरिओम शर्मा, हरेन्द्र मलिक, अंजू रानी, रेखा रानी, गरिमा गुप्ता, किरण सिह, मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, अर्चना रानी, रूपकला, अमरनाथ, सचिन आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित व ग्रमीण विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal