खतौली लेखपाल पर गिरी गाज, एसडीएम ने किया सस्पेंड

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रतनपुरी क्षेत्र के लेखपाल कुलदीप कुमार को खतौली एसडीएम डा. ललित कुमार मिश्र ने कार्य में लापरवाही और अनियमितता के चलते सस्पेंड कर दिया। एसडीएम ने लेखपाल के विरूद्ध नायब तहसीलदार खतौली/राजस्व निरीक्षक मन्सूरपुर की आख्या पर कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि कुलदीप कुमार लेखपाल अनुशासनहीन एवं लापरवाह कर्मचारी है और क्षेत्र में निवास नहीं कर रहा है।
आरोप है कि कुलदीप कुमार द्वारा ग्राम रतनपुरी की भूमि खसरा नं0 616म जो नवीन परती की भूमि है. इस भूमि के आंशिक भाग पर धर्मवती पत्नी भीम सिंह निवासी रतनपुरी द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। धर्मवती के विरूद्ध उ०प्र० राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अन्र्तगत बेदखली का वाद विचाराधीन है। लेखपाल द्वारा अतिक्रमणकर्ता से दुरभिसन्धि की है जिससे अतिक्रमणकर्ता द्वारा खसरा नं0-616म पर आज 29-03-2026 को लैण्टर डालकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। लेखपाल का यह कृत्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विरुद्ध है। उक्त कृत्यो के लिए कुलदीप कुमार लेखपाल को तत्त्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है तथा प्रश्नगत विभागीय कार्यवाही में आरोप पत्र पृथक से निर्गत किया जायेगा।
निलम्बन की अवधि में कुलदीप कुमार लेखपाल क्षेत्र रतनपुरी तहसील खतौली को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2 भाग 2 से 4 के मूल नियम 53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की धनराशि के बराबर देय होगी तथा इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर महंगाई भत्ता, यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय है, अनुमन्य होगा किन्तु ऐसे कर्मचारी को जीवन निर्वाह के साथ कोई मंहगाई भत्ता देय नही होगा, जिन्हे निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ महगाई भत्ते का उपांतिक समायोजन प्राप्त नहीं था। निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन की अवधि से इस शर्त पर देय होगें, जब इसका समाधान हो जाए कि उनके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है, जिसके लिए उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य है। विभागीय कार्यवाही के इस प्रकरण में तहसीलदार खतौली को जांच अधिकारी नियुक्त किया है जो आरोप तैयार कर 07 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करेगें, तथा एक माह के भीतर जांच पूर्ण कर आख्या अपने स्पष्ट मन्तव्य सहित उपलब्ध करायेगें। निलम्बन अवधि में कुलदीप कुमार लेखपाल क्षेत्र रतनपुरी तहसील खतौली को राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील खतौली में सम्बद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal