हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई तैनाती की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को कोतवाली भगवानपुर, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को कोतवाली नगर, निरीक्षक चंद्रभान सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर, मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत को कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक सुखपाल मान को पुलिस लाईन से मंगलौर कोतवाली एसएसआई, थाना बुग्गावाला प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को कोतवाली मंगलौर, एसएसआई भगवानपुर अंकुश शर्मा को थानाध्यक्ष बुग्गावाला के पद पर तैनाती दी गयी है। मनोज गैरोला को एसएसआई मंगलौर से एसएसआई बहादराबाद, झबरेड़ा थानाध्यक्ष एसआई अजय शाह व एसएसआई बहादराबाद नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को परखी डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं






