मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026-27 के लिए अंडर 16 आयु वर्ग और अंडर 19 आयु वर्ग की क्रिकेट टीमों के चयन हेतु मुज़फ्फरनगर के खिलाड़ियों का ट्रायल आगामी 3 अप्रैल बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर स्थित चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम नुमाइश ग्राउंड में होगा।
अभियान की इस करीब स्टेडियम में जहां एक और अंडर 16 आयु वर्ग के खिलाडी सुबह साढ़े सात बजे और अंडर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को सुबह साढ़े नो बजे अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट करेंगे।
रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि अंडर 16 आयु वर्ग में 69 और अंडर 19 आयु वर्ग में 50 खिलाडी ही पंजीकरण करा पाए है। उन्होंने बताया कि इस बार ऑफलाइन कोई भी पंजीकरण नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इस दौरान सफ़ेद किट में आने को कहा गया है। इस दौरान ट्रायल सामन्यवक मोहमद अरशद को बनाया गया है।

UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को परखी डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं






