मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की शैक्षिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद् द्वारा *विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी* इस विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में अनेक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसमें सनातन धर्म कालेज, मुजफ्फरनगर की बी ए 6th सेमेस्टर की छात्रा वैदेही तथा एम ए इतिहास के छात्र अक्षय ने क्रमशः पक्ष एवं विपक्ष में प्रतिभाग करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट






