संचारी रोग नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य: उमेश मिश्रा

Share :

मुजफ्फरनगर ()। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं “दस्तक” अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की शासी निकाय एवं अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया सहित संचारी रोग नियंत्रण से जुड़े समस्त विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता की।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संचारी रोगों की रोकथाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी निजी चिकित्सा संस्थानों एवं जांच इकाइयों को निर्देशित किया कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की सूचना निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से प्रेषित की जाए। निर्देशों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित है, जिसके अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (नोडल विभाग) के साथ नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ भारत मिशन तथा शिक्षा विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हैं। अभियान के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
“दस्तक” अभियान के अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों एवं कुपोषण से बचाव के संबंध में जनसामान्य को जागरूक करेंगी तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार करेंगी, जिससे समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, लेप्टोस्पायरोसिस, स्क्रब टायफस, डायरिया एवं टाइफाइड जैसे रोगों की रोकथाम हेतु संबंधित विभागों को मुख्य सचिव द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती अलका सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त वेक्टर जनित रोग “नोटिफाएबल” श्रेणी में आते हैं, जिनकी समयबद्ध रिपोर्टिंग अनिवार्य है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों में संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों की जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। बुखार की स्थिति में विलंब घातक सिद्ध हो सकता है, तत्काल जांच कराना आवश्यक है, जो सभी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में निःशुल्क उपलब्ध है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता ने क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति पर प्रकाश डाला। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सहयोग से अधिक से अधिक क्षय रोगियों को गोद दिलाया जाए, जिससे उनके उपचार एवं पोषण में सहयोग मिल सके। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा ने जनपद की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बताया कि यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में मुजफ्फरनगर जनपद वर्तमान में प्रदेश में 7वें स्थान पर है, जो मंडल में प्रथम स्थान है। साथ ही, अक्टूबर माह में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जो सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई