हरिद्वार (रिपोर्टर)। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा और व्यापारी नेताओं ने पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर झूला पुल बनाए जाने की मांग की है। संजय चोपड़ा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए बिजली घर के स्थान पर झूला पुल का निर्माण किया जाना चाहिए। 2010 के कुंभ मेले के दौरान लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए सर्वे भी किया था। पुल बनने से क्षेत्र का सौंदर्यकरण बढ़ेगा और चारधाम यात्रा व स्नान पर्वो के दौरान भीड़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। संजय चोपड़ा ने बताया कि पुल बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है। मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने कहा कि आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला प्रशासन ने श्रीयंत्र मंदिर के सामने और खड़खड़ी शमशान घाट के समीप दो नए पुल बनाए जाने की घोषणा की है। 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर झूल पुल को भी कुंभ मेला प्रशासन को अपनी योजना में शामिल करना चाहिए। मोहित गर्ग, राहुल वर्मा, सुंदरलाल राजपूत, संजय भारद्वाज, शोभराज सिंह, अवधेश कोटियाल, राजेश दुआ, संजय बंसल, राधेश्याम रतूड़ी, श्याम, नितिन, संजय पवार, गोपाल कृष्ण, मनोज, मुकेश, अमित रतूड़ी आदि ने भी पुल बनाए जाने की मांग की।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






