आप सांसद राघव चड्ढा से मिली लेखिका शिवि आशीष स्वामी

Share :

नई दिल्ली (एजेंसी)। “आशिवी–शहीद से एक पत्नी की शिकायत” उपन्यास की लेखिका शिवि आशीष स्वामी की मुलाकात आम आदमी पार्टी के युवा नेता एवं सांसद राघव चड्ढा से हुई। इस दौरान लेखिका ने अपने उपन्यास के माध्यम से देश के उन सैनिकों की वीरांगनाओं के संघर्ष, उनके आत्मसम्मान और विशेष रूप से उनके रोज़गार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उनके सामने रखा। जिन सैनिकों को नॉन बैटल कैजुअल्टी की श्रेणी में रखा गया और उनको शहीद का दर्जा नहीं मिला। हम सभी जानते हैं कि सैनिक मृत्यु की दो श्रेणी होती है।
बैटल कैजुअल्टी और नॉन बैटल कैजुअल्टी जो सैनिक बैटल कैजुअल्टी की श्रेणी में आते है तो सरकार द्वारा उसके परिवार को कई प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है—जैसे रोजगार के अवसर, बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था टोल टैक्स और आवासीय सुविधाएँ । यह निश्चय ही हमारे राष्ट्र का अपने वीरों के प्रति सम्मान है। किन्तु, देश में बड़ी संख्या में नॉन बैटल कैजुअल्टी होती हैं। हर साल भारतीय सशस्त्र बलों में सैकड़ों सैनिकों की मृत्यु नॉन बैटल कारणों से भी होती है—जैसे दुर्घटना, मौसम, ट्रेनिंग हादसे आदि और उनके परिवारों को न तो रोजगार मिलता न ही समान सुविधाएँ नहीं मिल पातीं। ऐसे परिवारों के आश्रित आज भी रोजगार, आवास और बच्चों की शिक्षा टोल टैक्स जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकने को विवश हैं। “देश सेवा में प्राण देने वाले हर सैनिक का परिवार सम्मान और सुरक्षा का हकदार है, चाहे मृत्यु की श्रेणी कुछ भी हो।” मुलाकात के दौरान इस विषय पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा हुई। लेखिका ने बताया कि शहीद परिवारों की वीरांगनाएं आज भी सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए संघर्ष कर रही हैं, जिस पर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
इस पर राघव चड्ढा ने गहरी संवेदनशीलता दिखाते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हैं और इसे जल्द ही उचित मंच पर प्रभावी तरीके से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवाओं की आवाज़ को सशक्त रूप से संसद में उठाना उनकी प्राथमिकता है। लेखिका शिवी ने बताया कि राघव चड्ढा न केवल एक सक्षम और काबिल नेता हैं, बल्कि वे जनसमुदाय से जुड़े मुद्दों को पूरे हौसले और प्रतिबद्धता के साथ सदन में उठाने के लिए जाने जाते हैं। इस मुलाकात ने वीरांगनाओं के अधिकार और उनके भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई