सनातन समाज को जनपद में जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में शास्वत हिन्दू प्रतिष्ठान के बूते मंदिरों को समाज के व्यापक विकास का केंद्र बनाने की अवधारणा के साथ संस्था धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को जोड़ते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अपने विभिन्न प्रकल्पों और योजनाओं का विस्तार करेंगी। इस संबंध में भोपा रोड पर शनिवार को शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान की ओर से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन संगठन के संरक्षक आलोक स्वरूप के राजमहल निवास पर संपन्न हुई। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान के अभियान पर बनी डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संस्था के उद्देश्यों और योजनाओं को मीडिया के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि समाज का मूल आधार है। इसी सोच के तहत शाश्वत हिन्दू मंदिर इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस इकोसिस्टम के अंतर्गत शाश्वत देवालय, शाश्वत प्रांगण, शाश्वत बाजार, शाश्वत कार्ड और आशीर्वाद कार्ड जैसी योजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य मंदिरों को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक गतिविधियों का केंद्र बनाना है। राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मंदिरों को भक्ति के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाना समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को धर्म और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि मंदिर यदि आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों से जुड़ते हैं तो इससे समाज को मजबूती मिलेगी और युवा पीढ़ी को एक सशक्त आधार प्राप्त होगा।

संस्था ने शाश्वत बाजार के माध्यम से स्वदेशी ई-कॉमर्स (ऑनलाइन बाजार) को बढ़ावा देने की योजना भी प्रस्तुत की। बताया गया कि यह मंच भारतीय उत्पादों को सनातन समाज के बीच बढ़ावा देगा और स्वदेशी व्यापार को नई दिशा देगा। इस व्यवस्था में किसी एजेंट, बिचौलिये या स्टॉक की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उपभोक्ता सीधे सनातनी विक्रेता से जुड़ सकेंगे। व्यापार से होने वाले लाभ का एक हिस्सा उपभोक्ता को और दूसरा हिस्सा सनातन संस्कृति के सशक्तिकरण में लगाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में “शाश्वत कार्ड” (डेबिट कार्ड आधारित व्यवस्था) की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह केवल बैंकिंग सुविधा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का माध्यम है। इस कार्ड के माध्यम से किए गए खर्च का एक हिस्सा मंदिरों के संवर्धन, शाश्वत प्रांगण के संरक्षण और आश्रम सेवा में लगाया जाएगा। इस प्रकार उपभोक्ता का सामान्य खर्च भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में योगदान देगा। संस्था ने आशीर्वाद कार्ड को आस्था और आर्थिक सशक्तिकरण का अनूठा प्रयास बताया। इस कार्ड के जरिए उपयोगकर्ताओं को रिवॉर्ड या रॉयल्टी प्वाइंट्स मिलेंगे, जो देशभर के लगभग 8 लाख ऑनलाइन होटल, अस्पताल और 5.5 लाख दुकानों में उपयोग किए जा सकेंगे।
कार्यक्रम के अंत में संगठनात्मक विस्तार के तहत मुजफ्फरनगर में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान के सह-संगठन मंत्री रवि कटारिया और प्रदेश महामंत्री ललित माहेश्वरी द्वारा संजय शर्मा, आलोक स्वरूप और अनिल स्वरूप की उपस्थिति में उद्योगपति अभिनव स्वरूप को जिला अध्यक्ष और श्रवण अग्रवाल को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ ही मोहित बंसल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवमनोनीत पदाधिकारियों का अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान देश के 14 राज्यों के 20 चुनिंदा स्थानों के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी शाश्वत प्रांगण की स्थापना करने जा रहा है, इसके लिए एक ऐसे मंदिर की तलाश की जा रही है, जिसमें पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि अभियान
की शुरूआत से ही आलोक स्वरूप और इनका परिवार पूर्ण सहयोग कर रहा है। आलोक स्वरूप को शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal